बच्चों में झगड़ा, मारपीट के बाद दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर - Khulasa Online बच्चों में झगड़ा, मारपीट के बाद दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर - Khulasa Online

बच्चों में झगड़ा, मारपीट के बाद दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर

जयपुर। शहर की पुरानी बस्ती वार्ड 24 में पतंग लूटने पर दो गुटों में पथराव हो गया। दोनों ओर से ईंट और पत्थर चले। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। स्थानीय नेताओं ने समझाइश की। फिर लोग अपने घरों की ओर लौटे। पतंग लूटने की बात पर बच्चे आपस में झगड़ गए थे। बात इतनी बढ़ गई कि अभिभावक भी घरों से बाहर आ गए।

मामला वार्ड चौबीस के पठानों का चौक और धोबी घाट के निवासियों का है। मकर संक्रांति पर बच्चे पतंग लूटने की बात को लेकर झगड़ पड़े। झगड़े में बच्चे आपस में उलझ गए। कुछ देर यह सिलसिला चला तो पठानों के चौक से निकल कर एक दो-युवक यहां मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धोबी घाट के अन्य बच्चे के साथ मारपीट कर दी। दूसरी ओर से इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश छा गया। इस पर दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग घरों से निकल आए। इस बीच पठानों के चौक की ओर से किसी ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया ताे दूसरी ओर से भी ईंट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। करीब 15 से 20 मिनट तक यह सिलसिला चला।

दोनों गुटों के लोगों को समझाने पहुंची पुलिस।

5 युवकों को हिरासत में लिया

पुलिस के पहुंचने पर भी मामला सुलझा नहीं तो यहां वार्ड 24 में पार्षद का चुनाव लड़े मित्रोदय गांधी व उनके साथी बीच-बचाव व शांति बहाली को पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जब पुलिस ने दोनों ओर के 5 युवकों को हिरासत में लिया तो मामला शांत हुआ। इसके बाद लोग घरों की ओर लौटे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26