पुतिन ने अब इन देशों को परमाणु हमले की धमकी दी, यूक्रेन में दखल दिया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे - Khulasa Online पुतिन ने अब इन देशों को परमाणु हमले की धमकी दी, यूक्रेन में दखल दिया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे - Khulasa Online

पुतिन ने अब इन देशों को परमाणु हमले की धमकी दी, यूक्रेन में दखल दिया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे

नईदिल्ली. यूक्रेन युद्ध के दो महीने गुजरने के बाद भी युद्ध की तपिश कम नहीं हो रही है, बल्कि दुनिया पर परमाणु हमले का संकट गहराता जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इशारों में पश्चिमी देशों को परमाणु हमले की धमकी दी है। पुतिन का इशारा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल सरमट की तरफ था।

बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी सांसदों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा. बाहर यूक्रेन में जो हो रहा है अगर कोई उसमें दखलअंदाजी करने का इरादा रखता हैए तो उन्हें पता होना चाहिए ये रूस इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। जो कोई भी रूस को धमकी देगा उसे हम बिजली की तेजी से और घातक तरीके से जवाब देंगे।

हमारे पास ऐसे हथियार जिन पर कोई और घमंड नहीं कर सकता
रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा. हमारे पास इसके लिए सभी जरूरी हथियार हैं। हमारे पास ऐसे हथियार भी हैं जिन पर कोई और घमंड नहीं कर सकता। हम उनके बारे में शेखी नहीं बघारना चाहतेए लेकिन हम उनका इस्तेमाल करेंगे। यूक्रेन के मामले में दखलअंदाजी करने वाले देश अगर हमें धमकी देते हैं तो रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से भी हिचकिचाएगा नहीं।

पुतिन ने सीधे तौर पर तो परमाणु हथियारों का जिक्र नहीं कियाए लेकिन उसका इशारा नई सरमट 2 परमाणु मिसाइल की तरफ था। रूस ने कुछ दिन पहले ही इस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रूस का दावा है कि यह मिसाइल दुनिया में किसी भी टारगेट को हिट कर सकती है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26