नौ संभाग मुख्यालयों पर होगा विरोध-प्रदर्शन, कल बीकानेर में - Khulasa Online नौ संभाग मुख्यालयों पर होगा विरोध-प्रदर्शन, कल बीकानेर में - Khulasa Online

नौ संभाग मुख्यालयों पर होगा विरोध-प्रदर्शन, कल बीकानेर में

खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रान्तीय आह्वान पर आन्दोलन के क्रम में समस्त इच्छुक अध्यापकों (तृ.वे.श्रं.) के स्थानांतरण करने तथा उप प्रधानाचार्य पद पर 50 प्रतिशत सीधी विभागीय भर्ती की मांग को लेकर कल बीकानेर संभाग मुख्यालय पर कर्मचारी मैदान, जिला कलेक्ट्रेट, बीकानेर पर होने वाली विरोध सभा तथा प्रदर्शन में सहभागिता के लिए आज गांधी पार्क बीकानेर में संघठन की विशेष बैठक आयोजित की गई।
जिला अध्यक्ष भंवर पोटलीया ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि आंदोलन के भावी कार्यक्रम निम्नानुसार है :-

09 संभाग मुख्यालयों पर विरोध सभा/प्रदर्शन/रैली
(1) 12.03.2023 (रविवार) – बीकानेर
(2) 26.03.2023 (रविवार) – जोधपुर
(3) 02.04.2023 (रविवार) – भरतपुर
(4) 02.04.2023 (रविवार) – उदयपुर
(5) 09.04.2023 (रविवार) – जयपुर
(6) 14.04.2023 (शुक्रवार) – अजमेर
(7) 16.04.2023 (रविवार) – कोटा
18.04.2023 (मंगलवार) – ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना/प्रदर्शन
30.4.2023 (रविवार) को दोपहर से जिला मुख्यालयों पर 24 घंटों का सामूहिक उपवास कार्यक्रम
6 से 15 मई तक प्रतिदिन जिले के किसी एक ब्लॉक में मोमबत्ती/मशाल जुलूस
23.05.2023 से बीकानेर शिक्षा निदेशालय पर पड़ाव
28.05.2023 को बीकानेर से जयपुर पैदल कूच

जिला मंत्री शिव शंकर गोदारा ने बीकानेर जिले की सभी उप शाखा अध्यक्ष एवं मंत्रीगणों से अपने अपने ब्लॉक से उक्त कार्यक्रम में शिक्षकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित ने बैठक मे शिक्षको को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि संघठन के प्रान्तीय आह्वान पर शिक्षको को गैर शैक्षणिक कार्यो का बहिष्कार करना चाहिए उन्हें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, संघठन उनके साथ हैं तथा सभी बी एल ओ साथियों को बी एल ओ ग्रुप से लेफ्ट हो जाना चाहिए, कानून और नियम कायदे तथा संघठन उनके साथ हैं।

जिला प्रवक्ता भँवर सांगवा ने बताया कि कल कर्मचारी मैदान मे होने वाली विरोध सभा एवं प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में शिक्षको को भागीदारी निभानी चाहिए, आज की बैठक में प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित, जिला अध्यक्ष भंवर पोटलिया, जिला मंत्री शिव शंकर गोदारा, सुरेंद्र भाटी, देवेंद्र जाखड़, गणेश डॉगीवाल, सोहन कूकना, देवीलाल बिश्नोई, भंवर सांगवा, महेंद्र भंवरिया, हुकमाराम चौधरी, हेमेंद्र बाना, श्याम देवड़ा, मनीष ठाकुर दयाल सिंह शेखावत, रविंद्र बिश्नोई, सुंदर लाल बिश्नोई, ताराचंद पायल, नवरत्न पारीक, विजय सिंह यादव, गणेश खत्री, अरुण गोदारा, जगदीश चंद्र ढाका, लक्ष्मण गोदारा, गणेश चौधरी, शिवरतन चाहर महावीर सिंह, चोरूलाल प्रजापत, राजेश चौधरी, हंसराज गाट, अनिल गौड़, दीपक खडगावत, नरसिंह शर्मा गोपीराम तरड़, जगदीश डिडेल, संदीप राय, पवन खत्री, प्रवीण यादव, राधेश्याम जोशी, भुवनेश्वर सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह दैया, चिरंजीलाल तिवाड़ी, किशोर सिंह सहित अनेकों शिक्षक साथी शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26