गहलोत सरकार पर प्रियंका का दबाव, प्रदेश में रद्द हो सकती है 10-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं ! - Khulasa Online गहलोत सरकार पर प्रियंका का दबाव, प्रदेश में रद्द हो सकती है 10-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं ! - Khulasa Online

गहलोत सरकार पर प्रियंका का दबाव, प्रदेश में रद्द हो सकती है 10-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं !

जयपुर। देश में सीबीएसई की १२वीं परीक्षा रद्द होने के बाद अब राजस्थान में भी १०वीं और १२वीं की परीक्षाएं रद्द किए जाने चर्चा है। हालांकि बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने निवास पर मंत्रिपरिषद समूह की बैठक बुलाई है। शाम ५ बजे होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में कैबिनेट और राज्यमंत्री शामिल होंगे। हालांकि जहां कुछ मंत्री मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचेंगे तो वहीं कई मंत्री वर्चुअल जुड़ेंगे। सूत्रों की माने तो बोर्ड परीक्षाएं वर्तमान परिस्थितियों में कराई जाए या नहीं इसे लेकर मंथन होगा और सरकार इस पर अपना फैसला भी लेगी।
गहलोत सरकार पर प्रियंका का दबाव विश्वस्त सूत्रों की माने तो बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने को लेकर गहलोत सरकार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दबाव बताया जा रहा है। राजस्थान के अभिभावकों ने भी सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से राजस्थान में बोर्ड परीक्षा रद्द कराने की गुहार की थी। वहीं चर्चा ये भी है कि अगर राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं रद्द नहीं होती हैं तो भाजपा इस मामले में प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर हमलावर हो सकती हैं चूंकि सीबीएसई परीक्षा रद्द कराने के लिए प्रियंका गांधी ने पूरा जोर लगाया हुआ था। ऐसे में गहलोत सरकार नहीं चाहेगी कि बोर्ड परीक्षाएं कराकर भाजपा को कांग्रेस और प्रियंका गांधी को घेरने की मौका दिए जाए। सीबीएसई परीक्षा रद्द कराने के लिए प्रियंका ने बनाया था केंद्र पर दबाव इससे पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने सीबीएसई १२वीं की परीक्षा रद्द कराने के लिए केंद्र पर दबाव बनाया था। छात्र संगठन एनएसयूआई ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था तो वहीं प्रियंका गांधी ने एचआरडी मिनिस्टर और मोदी सरकार को चिट्ठी लिखकर और सोशल मीडिया के जरिए सीबीएसई परीक्षा रद्द करने की मांग के साथ ही कई सुझाव भी दिए थे, जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को १२वीं सीबीएसई की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था। इसके बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में भी बोर्ड परीक्षा पर फैसला लेने के लिए आनन-फानन में मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है।प्रियंका को नाराज नहीं करना चाहेंगे गहलोत पार्टी के जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोर्ड परीक्षाएं कराने का फैसला लेकर अपनी ही नेता प्रियंका गांधी को नाराज नहीं करना चाहेंगे। मंगलवार शाम से ही कांग्रेस गलियारों में भी चर्चा इस बात की है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ा मामला आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लेंगे। हालांकि इससे पहले मंत्री परिषद की बैठक में बोर्ड परीक्षाएं कराई जाए या नहीं इसे लेकर तमाम मंत्रियों की राय भी ली जाएगी जाएगी और उसके बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अपना फैसला लेंगे।
डोटासरा चाहते हैं परीक्षाएं कराना वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बोर्ड परीक्षा कराना चाहते हैं। उन्होंने सोमवार को संकेत भी देते हुए कहा था कि बोर्ड को जुलाई माह में परीक्षाओं की तैयारियों के निर्देश दिए थे। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों में परीक्षाएं कराए जाने का फैसला उन्होंने मुख्यमंत्री पर छोड़ा था। डोटासरा का कहना है कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है और मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद ही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फैसला किया जाएगा।कोरोना के मृतकों के परिजनों को राहत पैकेज हालांकि मंत्रिपरिषद में लिए जाने वाले फैसलों को लेकर कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कोरोना महामारी से मरे मृतकों के आश्रितों के लिए सरकार राहत पैकेज घोषणा करने पर कोई फैसला ले सकती है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26