गर्भवती की गोली लगने से मौत,मां के आरोप सुन आप भी रह जाएंगे दंग - Khulasa Online गर्भवती की गोली लगने से मौत,मां के आरोप सुन आप भी रह जाएंगे दंग - Khulasa Online

गर्भवती की गोली लगने से मौत,मां के आरोप सुन आप भी रह जाएंगे दंग

श्रीगंगानगर। जिले के रविदास नगर में रविवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के मायके वालों का आरोप है कि उसके देवर ने ही गोली मारकर हत्या की है। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत की स्थिति बनीं। लेकिन, जब तक घटना का पता चलता, आरोपी मौके से फरार हो गए।मृतक पल्लवी छाबड़ा (27) के मायके वालों का कहना है कि उसका 8 महीने पहले ही 17 मई 2020 को रविदास नगर के अंशुल छाबड़ा के साथ विवाह हुआ था। वह 5 महीने की गर्भवती भी थी। घटना सुबह करीब 9:40 बजे की बताई जा रही है। लेकिन, परिजनों को इसकी सूचना अन्य परिचितों से करीब 11 बजे के आसपास मिली।
पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता हेमराज मिढा निवासी वार्ड नंबर 26 अनूपगढ़ द्वारा जवाहरनगर थाने में केस दर्ज कराया है। लेकिन, मामला महिला का होने की वजह से केस महिला थाने में दर्ज हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही जवाहरनगर थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने भी मौका निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही परिजन विवाहिता को जिला अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस ने घटना के कुछ ही समय बाद सास मीना देवी, छोटे देवर ईशान को राउंडअप कर लिया है। वहीं, मृतका का पति अंशुल दो-तीन दिन पहले ही किसी अन्य मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
पिता बोले- सास मीना देवी पल्लवी को देवरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती थी
मृतका पल्लवी के पिता हेमराज मिढा ने पुलिस को बताया कि बेटी के विवाह पर हैसियत के अनुसार उपहार दिए। लेकिन विवाह के कुछ ही दिनों बाद उसके ससुर श्यामसुंदर छाबड़ा का देहांत हो गया। इसके बाद से ही ससुराल के लोग पल्लवी को परेशान करने लग गए, उसे अपशगुनी कहा जाने लगा। सास मीना देवी, देवर अनमोल व ईशान व उसका पति अशुंल मारपीट करने लगे। बेटी को लगातार देहज में सोना, गाड़ी, एसी व अन्य सामान की मांग की। साथ ही शारीरिक रूप से भी प्रताडि़त किया जाने लगा। सास मीना देवी द्वारा बेटी पल्लवी को देवर अनमोल व ईशान के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती थी। मना करने पर बुरी तरह से मारपीट करते थे। बेटी द्वारा कई बार कहा गया कि वह पांच माह के गर्भ से है, लेकिन वे मारपीट करने में झिझकते नहीं थे।

शनिवार रात 10 बजे बेटी ने खुद बताया कि ससुराल वाले मारपीट करते हैं, सुबह ही रची साजिश
पल्लवी के परिवार का कहना था कि बेटी शादी के बाद से खुश नहीं थी। परिवाद में यह भी लिखा गया है कि सुबह ही पल्लवी को मारने के लिए साजिश रची गई। लगभग सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच पल्लवी की सास, दोनों देवर व देवर का मित्र पारस जुनेजा व अन्य एक और के साथ घर में ही मौजूद थे। बच्ची को प्रतिाडि़त करने की साजिश रच रहे थे। पल्लवी ने शनिवार रात 10 बजे ही बताया था कि ससुराल के लोग प्रताडि़त कर रहे हैं। ससुराल वाले उसे कहीं जाने भी नहीं दे रहे थे, बंधक बना रखा था। सुबह ही आरोपियों ने बेटी की गोली मारपकर हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शी…शिल्पा बोली- गोली की आवाज सुन घर पहुंची तो बताया पल्लवी ने खुद के गोली मार ली है
प्रत्यक्षदर्शी शिल्पा का पल्लवी के घर के साथ ही मकान है। शिल्पा ने बताया कि शनिवार की रात पल्लवी छत पर मिली थी। सारी बात बताई, लेकिन यह भी कहा कि दीदी किसी को कुछ नहीं बताना। सुबह के करीब 9:40 बजे होंगे, पल्लवी के घर से गोली की आवाज सुनाई दी। इस पर दौड़कर उसके घर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। जोर जोर से आवाज लगाई तो सास ने दरवाजा खोला और देखते ही बोली की पल्लवी ने खुद पर गोली चला दी है। अन्य लोग फर्श पर फैले खून के निशान मिटाने में लगे हुए थे। इसी दौरान बड़ा देवर अनमोल वहां से तेजी से बाहर भाग गया। पल्लवी के सीने पर गोली लगी हुई थी।
गुस्सा इतना की लोग बोले, गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्ट नहीं कराएंगे
परिजनों में घटना के बाद से बेहद गुस्सा था। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल चुकी थी, किस वाहन से भागे यह भी जानकारी थी, लेकिन नाकाबंदी या अन्य तरीके से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास नहीं किया। वार्ड 52 के पार्षद विजेंद्र स्वामी, वार्ड के दीपक बबेजा, भूपेंद्र कौर टूरना, सीता स्वामी व पीहर पक्ष से आए करीब 40-50 लोगों ने विरोध में हाइवे से लगता जिला अस्पताल का मुख्य द्वार बंद कर धरना लगा दिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26