आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में - Khulasa Online आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में - Khulasa Online

आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में

बीकानेर। महाजन.जिले की महाजन पुलिस ने आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर कस्बे में पिछले कई साल से रह रही एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस व इंटेलिजेंस को महिला के बांग्लादेशी होने का शक है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जानकारी के अनुसार महाजन कस्बे के वार्ड संख्या 15 में पिछले करीब आठ दस साल से एक महिला बांलादेश से आकर यहां रह रही थी। महिला ने कस्बे के यासीन खान के साथ शादी कर ली थी। इसकी जानकारी आर्मी इंटेलिजेंस को मिलने के बाद इंटेलिजेंस अधिकारियों ने जाल बिछाया। आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर बुधवार को लूणकरणसर सीओ नोपाराम भाखर के निर्देशन में पुलिस ने महिला व उसके पति को पकड़ा। महाजन फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप से आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला पूर्व में चोरी छिपे कई बार बांग्लादेश जा चुकी है। करीब आठ दस माह पूर्व उक्त महिला बांग्लादेश से एक लडक़ी को लेकर भी आई। जिसके दस्तावेज यहां के बनाने की कोशिश चल रही थी।
फायरिंग रेंज में स्क्रैप बिनने का काम करता है पतिमहिला का पति महाजन फायरिंग रेंज में स्क्रैप बीनने का काम करता है। वह रोजाना रेंज में जाता है। जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। सीओ नोपाराम भाखर दिनभर महाजन थाने में उपस्थित रहे है मामले की जांच पड़ताल की।कर रहे हैं पूछताछ
महिला के बांगलादेशी होने का शक है। सुरक्षा एजेंसियों की सूचना पर उसे और उसके पति से पूछताछ चल रही है। नोपाराम भाखर, सीओ लूणकरनसर

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26