डूडी के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण - Khulasa Online डूडी के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण - Khulasa Online

डूडी के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

श्रीडूंगरगढ़।  पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। युथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हरीराम बाना की अगुवाई कार्यकर्ताओं ने युथ कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया एवं इन पौधों को सार संभाल कर पेड बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को भी पौधे बांटे गए एवं सभी को अपने अपने घरों, खेतों व उपयुक्त स्थानों पर ये पौधे लगा कर इनका पालन करने का जिम्मा दिया गया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता अमरचंद गोदारा, सुखराम जाखड, बीरबल साईं, परमेश्वर पूनिया, मदन नैन, हेतराम जाखड, गंगाराम गोदारा, तुलसीराम जाखड़, मनोज गोदारा, रामेश्वर जाखड़, संतोष गोदारा, विनोद गोदारा, पप्पू बाना, रामनिवास जाखड़ आदि को संबोधित करते हुए हरीराम बाना ने नेता डूडी का जीवन भी पेड़ पौधों की तरह परहित में संलग्न रहने का बताया एवं उनसे प्रेरणा लेकर गरीब, किसान, मजदुर व युवा के हकों की रक्षा के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने रामेश्वरलाल डूडी के लिए सफलता एवं लंबे जीवन की कामनाएं की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26