विश्व पर्यावरण दिवस पर महानंद उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर महानंद उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

खुलासा न्यूज,बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को आचार्य महानंद ट्रस्ट तथा महानंद पर्यावरण विकास समिति की ओर से पौधारोपण अभियान प्रारंभ हुआ। ट्रस्टियों और समिति सदस्यों ने पौधे लगाए और इनके संरक्षण का संकल्प लिया। ट्रस्टी सुरेश कुमार आचार्य ने बताया कि विकास समिति के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक उद्यान परिसर में लगभग एक हजार पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष दो सौ नए पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। ट्रस्टी सुखदेव आचार्य ने बताया कि महानंद वंशजों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ जैसे अवसरों पर सतत रूप से पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान ओम प्रकाश पुरोहित, शिव कुमार पुरोहित, नमामी शंकर आचार्य, रामकुमार आचार्य, गणेश आचार्य, महेंद्र कुमार आचार्य मौजूद रहे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |