पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई बढ़ोतरी, आमजन परेशान - Khulasa Online पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई बढ़ोतरी, आमजन परेशान - Khulasa Online

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई बढ़ोतरी, आमजन परेशान

बीकानेर. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। सोमवार को एक बार फि र पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल में 44 पैसे की और डीजल में 41 पैसे की वृद्धि की गई। इससे पहले यह दाम 30 अक्टूबर को था जो 2 नवम्बर को 117 रुपए तक पहुंचा था, लेकिन उसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफ ी कम हो गई थीं।

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम भले ही ठंडे हो गए हों, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी जारी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी सोमवार को फि र से तेल के दामों में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल में 44 पैसे की वृद्धि के बाद दाम 115.91 तक और डीजल में 41 पैसे की वृद्धि के बाद दाम 98.97 पहुंच गया है।

2 नवंबर को पहुंचा 117 रुपए तक पेट्रोल
लोकल टैक्सेशन के आधार पर पूरे देश में दरों में बढ़ोतरी की गई है और अलग.अलग राज्यों में तेल के भाव अलग.अलग हैं। 30 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम 115.97 और डीजल का दाम 107.31 रुपए हुए थे। उसके बाद 2 नवंबर को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई तो दाम 117.06 पर जा पहुंचा और डीजल का दाम भी 108.05 पर पहुंच चुका था। लेकिन उसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में काफी कमी आई थी।

धीरे-धीरे बढ़ रहा है रोज दाम
पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार धीमी गति से रोज बट रहा है। बीच में 1 तारीख को दाम नहीं बढ़ने से लगा था कि अब कुछ दिनों तक दाम नहीं बढ़ेंगे। लेकिन अगले दिन से ही लगातार बढ़ रहे रेट सेआमजन में भी परेशानी होने लगी।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26