चीन की हरकत से लोगों में आक्रोश, जलाया चीनी झंडा - Khulasa Online चीन की हरकत से लोगों में आक्रोश, जलाया चीनी झंडा - Khulasa Online

चीन की हरकत से लोगों में आक्रोश, जलाया चीनी झंडा

बीकानेर। सीमा पर चीनी सेना की ओर से भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले के विरोध में पूरे देश समेत प्रदेश के लोगों में गहरा आक्रोश है। चीन के इस हमले के खिलाफ प्रदेश में कई जगहों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कलक्ट्रेट पर भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिन्दु परिषद की ओर से विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवाओं ने चीनी झंड़े जलाकर भारत में चीनी मार्केट बंद करने की मांग की। युवाओं ने कहा कि चीन के सामान का बहिष्कार कर हमारी देशभक्ति का परिचय देना है। हम चाइनीज सामान खरीद कर अप्रत्यक्ष तरीके से चीन को लाभ पहुंचा रहे हैं और वह उसी पैसे का दुरुपयोग हमारे देश के खिलाफ ही कर रहा है। इसलिए अब हमें चाइनीज सामान का बहिष्कार करना ही होगा। युवाओं ने चीन की नापाक हरकतों के चलते उसके सामान का बहिष्कार करने का सभी से आह्वान किया है। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार को चीनी सेना से झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि चीनी चुनौती का सामना करने के लिए जहां भारत सैन्य तैयारियों को मजबूती दे रहा है, वही विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि मौजूदा समय में आर्थिक रूप से टक्कर देना भी जरूरी हो गया है। विहिप के दुर्गासिंह ने कहा कि भारत को चीन से मुकाबले के लिए आर्थिक रूप से भी तैयारियां करनी होगी। चीनी क ंपनियों ने हमारे इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल के बाजार पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है इसे तोडऩा ही होगा। इस दौरान मोहन सुराणा,वेद व्यास,विक्रम सिंह राजपुरोहित,मनीष सोनी सहित भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालो मे विहिप के चेतन पंवार विजय सिंह जोधा छैलू सिंह मोड़ा बजरंग दल के सूरज पुरोहितयोगेश जांगिड़ विक्की रावत प्रदीप सिंह भगवान सिंह राजा पारीक विजय सिंह सिकराली भवानी आसेरी नवदीप गहलोत महादेव शर्मा प्रह्लाद पंचारिया राजू पारीक जय लाटा प्रेम गहलोत गजु सुथार रघुवीर सिंह महेश राजपुरोहित विष्णु प्रिंश मेहरा हरिसिंह भवानी सिंह व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे!!

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26