नोखा का एक ओर जवान शहीद, दौड़ी शोक की लहर - Khulasa Online नोखा का एक ओर जवान शहीद, दौड़ी शोक की लहर - Khulasa Online

नोखा का एक ओर जवान शहीद, दौड़ी शोक की लहर

बीकानेर। नोखा के केड़ली गांव के सुबेदार तुलछाराम सियाग सियाचिन ग्लेशियर में राष्ट्र को सेवा करते हुए रविवार को शहीद हो गए। जिला प्रशासन को शहीद के बारे में सेना से रिपोर्ट मिल चुकी है। उनकी पार्थिव देह बुधवार तक बीकानेर पहुंच सकती है।
तुलछाराम के परिवार के कुछ सदस्यों को इस घटना की जानकारी दी गई है, लेकिन ये नहीं बताया गया कि किस तरह तुलछाराम शहीद हुए। उनके भाई प्रेमलाल ने बताया कि उनके पास सिर्फ इतनी ही सूचना है कि तुलछाराम ग्लेशियर में शहीद हो गया है। वो स्वयं ये पता करने में जुटे हैं कि किस तरह ये घटना हुई।
ढाई साल से सियाचीन में
तुलछाराम की ड्यूटी पिछले ढाई साल से सियाचीन ग्लेशियर में ही थी। दो महीने पहले नोखा अपने गांव खेड़ली आए थे। परिवारजनों ने दीपावली पर भी गांव में रहने की जिद की लेकिन देश सेवा को प्रथम बताते हुए वो वापस सियाचीन चले गए थे। दीपावली भी वहीं पर मनाई। किसी सेंटर पर जवान की ड्यूटी तीन साल की होती है और दो महीने बाद तुलछाराम की ये अवधि भी पूरी होने वाली थी। नई पोस्टिंग का इंतजार ही चल रहा था।
भरी जवानी में गए थे सेना में
सुबेदार तुलछाराम महज बीस-इक्कीस साल की उम्र में ही सेना में भर्ती हो गए थे। अब 43 वर्ष के हो चुके तुलछाराम ने राष्ट्र सेवा को हमेशा पहले रखा। उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक पंद्रह साल का है और अभी ग्यारहवीं कक्षा का स्टूडेंट है, जबकि दूसरा महज चार साल का है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26