सात हमलावरों में से एक ने सिद्धु को सामने से मारी गोली, दो मिनट में 30 गोलियां

सात हमलावरों में से एक ने सिद्धु को सामने से मारी गोली, दो मिनट में 30 गोलियां

चंडीगढ़. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को जिस जगह गोलियां मारी गईं। घटना के चश्मदीद प्रिंस से भी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि वारदात शाम 5 से 5.30 बजे के बीच अंजाम दी गई। महज 2 मिनट में ही मूसेवाला को 30 गोलियां मारी गईं। सिर्फ 2 मिनट ही आरोपी मौके पर रुके थे।

दो गाड़ियां आती हैंए एक बोलेरो और दूसरी लंबी वाली कार थी। दोनों गाड़ियां मूसेवाला की थार को ओवरटेक करती हैं। मूसेवाला जैसे ही अपनी कार को संभालते हैं दोनों कारों से 7 युवक उतरते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगते हैं। फायरिंग करते हुए वे 1 से 2 मिनट तक मौके पर रुकते हैंए फिर फरार हो जाते हैं।

पहली गोली थार के पिछले टायर में लगी
प्रिंस ने बताया कि आरोपी पहली गोली मूसेवाला की गाड़ी के पिछले टायर पर मारते हैं। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है। इतने में आरोपी ओवरटेक करके गाड़ी से उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। मूसेवाला और उसके दो दोस्तों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आते हैंए लेकिन हमलावरों की ललकार सुनकर घरों में वापस घुस जाते हैं।

घटनास्थल पर हुए करीब 30 फ ायर
प्रत्यशदर्शी प्रिंस ने बताया कि हमलावरों ने गोलियां इस तरह से चलाईंए जैसे वे सोच कर ही आए थे कि आज मूसेवाला को खत्म करके ही जाना है। हमलावरों ने करीब 30 फायर किए। प्रिंस के मुताबिक उसने और उसके दोस्त ने मौके से गोलियों के खोल तलाशने में पुलिस की मदद की।

दीवारों पर अभी भी लगा मूसेवाला का खून
गांव जवाहर की उस गली में दीवारों पर अभी भी मूसेवाला का खून लगा है और गोलियों के निशान हैंए जहां हत्या की गई। गांव के किसी व्यक्ति ने मूसेवाला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने का प्रयास नहीं किया। कोई निकलकर बाहर नहीं आया। एक अनजान शख्स ने अपनी मोटर साइकिल पर मूसेवाला को अस्पताल पहुंचायाए जहां उसकी मौत हो गई।

एक घंटे बाद मौके पर पहुंची थी पुलिस
चश्मदीद प्रिंस के मुताबिकए पूरी दुनिया में पता चल गया कि मूसेवाला की हत्या हो गई। इसके बाद मानसा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से करीब एक घंटे बाद पुलिस आई। प्रिंस का कहना है कि अगर पुलिस तुरंत एक्टिव हो जाती तो शायद आरोपी मानसा से बाहर नहीं जा पाते।

चेक कमीज पहने युवक ने चलाई थी गोलियां
प्रिंस ने बताया कि चेक कमीज पहने एक युवक थाए जिसके पास ।ज्ञ 47 थी। उस युवक ने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं। बाकी 6 युवकों ने इधर.उधर गोलियां चलाकर उसे कवर दिया और दहशत फैलाने का काम किया। एक युवक घटनास्थल पर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था तो हमलावरों ने उस युवक पर भी गोलियां चलाईं। डरकर वह युवक मौके से भाग गया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |