स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं का सामान किया - Khulasa Online स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं का सामान किया - Khulasa Online

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं का सामान किया

 

भारतीय जनता पार्टी शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा आज खत्री मोहल्ला नजदीक छबीली घाटी खत्री भवन पर एक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश जोशी के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई की एक कविता हिंदू तन मन हिंदू जीवन बोलकर किया गया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद राजेंद्र सोनी भारतीय जनता पार्टी के नया शहर मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र बरडिया मदन सिंह चौहान और श्याम सुंदर भोजक ने बाबूलाल खत्री को भारत माता की तस्वीर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो माला श्रीफल देकर सम्मान किया!

इस अवसर पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य और वंदे मातरम के संस्थापक विजय कोचर ने कहा की बाबूलाल खत्री हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है इन्होंने पिछले 50 सालों से भारतीय जनता पार्टी जन संघ और आर एस एस के लिए काम किया है!

बाबूलाल खत्री ने अपने राम मंदिर के लिए कार सेवा के दौरान हुई घटनाओं का उल्लेख किया तथा बताया कि जिस समय पार्टी मैं सदस्यता शुल्क लेने के लिए लोगों की जेब में पैसे नहीं होते थे उस समय विजय कोचरने मेरे को पहली बार सक्रिय सदस्य बनाया! उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई लालकृष्ण आडवाणी के साथ हुई मुलाकातों का भी कार्यकर्ताओं के साथ अनुभव साझा किया

कार्यक्रम में विजय कोचर पूर्व पार्षद राजेंद्र सोनी मुकेश जोशी नया शहर मंडल के मदन सिंह चौहान श्यामसुंदर भोजक किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मालचंद जोशी श्यामसुंदर सोनी महिंद्र बरडिया किशन सुथार राधा किशन आचार्य आदि कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना की पूर्व संध्या पर अपने विचार रखे!

बाबूलाल खत्री ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है आज पार्टी दो सांसद से 302 सांसदों तक पहुंच चुकी है और पार्टी का नेतृत्व मजबूत हाथों में है उन्होंने भाजपा नेता विजय कोचर सहित सभी आगंतुक कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया!

विजय कोचर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी राजस्थान युवा मोर्चा वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य संस्थापक वंदे मातरम टीम

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26