Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में लागू हुई अब ये नई व्यवस्था, मिलेगा फायदा

Bansal
10 months ago
बीकानेर: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में लागू हुई अब ये नई व्यवस्था, मिलेगा फायदा

बीकानेर: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में लागू हुई अब ये नई व्यवस्था, मिलेगा फायदा

बीकानेर। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में न्यूरोलॉजी और गेस्ट्रोलॉजी के आउटडोर अब सातों दिन चलेंगे। सीटी-एमआरआई भी सप्ताह में छह दिन 24 घंटे होगी। मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने तीन जनवरी को एसएसबी की व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद सुधार के लिए कई निर्देश जारी किए थे। उन पर अमल शुरू हो गया है। न्यूरोलॉजी और गेस्ट्रोलॉजी के विशेषज्ञों के ओपीडी में नहीं बैठने की शिकायत सबसे ज्यादा होने के कारण दोनों ही विभागों का ओपीडी सात दिन कर दिया गया है। ऐसे में मरीजों को सुपर स्पेशलिस्ट सातों दिन उपलब्ध रहेंगे। एंडोक्रायोनोलॉजी का ओपीडी पांच दिन कर दिया गया है।

न्यूरो सर्जरी का ओपीडी सप्ताह में चार दिन रहेगा। शिशु शल्य चिकित्सा विभाग एवं प्लास्टिक सर्जरी फिलहाल सप्ताह में सात दिन नहीं हो पा रही है। स्टाफ की कमी इसमें आड़े आ रही है। इसके लिए पदों को बढ़ाने के प्रस्ताव एसपीएमसी प्रिंसिपल को भेजे गए हैं। इसके अलावा मरीजों को पिंक शौचालय उपलब्ध कराने और एसएसबी के बाहर से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम को लिखा गया है। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री ने तीन जनवरी को मीटिंग लेकर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने पिछले दिनों एसएसबी अधीक्षक सहित सभी संबंधित एचओडी निर्देश जारी कर दिए। सोमवार से नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: