नगर निगम ने कोरोना के नियमो का उल्लंघन करनें पर वसूले 1 लाख 75 हजार रुपए - Khulasa Online नगर निगम ने कोरोना के नियमो का उल्लंघन करनें पर वसूले 1 लाख 75 हजार रुपए - Khulasa Online

नगर निगम ने कोरोना के नियमो का उल्लंघन करनें पर वसूले 1 लाख 75 हजार रुपए

खुलासा न्यूज बीकानेर। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने पिछले बीस दिनों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक लाख 75 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला है। साथ ही 36 प्रतिष्ठानों को अस्थाई रूप से सीज किया गया है। निगम आयुक्त एएच गौरी ने बताया कि निगम दलों ने नियमित कार्यवाही करते हुए 25 मार्च से 15 अप्रैल तक कुल 98 प्रतिष्ठानों पर कोविड गाइडलाइन अवहेलना करने पर 1 लाख 35 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 161 व्यक्तियों के विरुद्ध 40 हजार रुपए के चालान किए गए। 36 प्रतिष्ठानों को अस्थाई रूप से सीज तथा 2 हजार 492 व्यक्तियों व प्रतिष्ठानों को अस्थाई रूप से पाबंद भी किया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26