Gold Silver

नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियों मां ने करवाया दो जनों पर मामला दर्ज

चूरू। एक महिला ने दो जनों के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार वार्ड 40 निवासी महिला ने रिपोर्ट दी कि वह मजदूरी करती है। पड़ोस के एक घर में पंकज पुत्र चांदमल सांसी निवासी लाडनूं अपनी बुआ के पास आता रहता है। 12-13 माह पहले पंकज यहां आया। वह मजदूरी के लिए गई हुई थी, बेटी घर पर अकेली थी। बेटी नहा रही थी। पंकज ने घर में घुस कर फोटो व वीडियो बना लिए। बदनाम करने की धमकी देकर कई बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 15 मार्च 2021 को बेटी की शादी कर दी। सांवरमल पुत्र नेमीचंद सांसी निवासी लाडनूं ने पंकज से वीडियो ले लिए। उसके बाद दोनों ब्लैकमेल करने लगे। कुछ दिन पहले बेटी ससुराल से आई तो दोनों ने धमकाकर रुपए, चांदी की अंगूठी ले ली। पांच मई की रात दोनों घर आए और बेटी को एक सुनसान घर में ले गए और दुष्कर्म किया।

Join Whatsapp 26