मोरिया रे बप्पा मोरिया..अगले बरस तू जल्दी आ..के उद्घोष के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन,देखे विडियो

मोरिया रे बप्पा मोरिया..अगले बरस तू जल्दी आ..के उद्घोष के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन,देखे विडियो

खुलासा न्यूज,बीकानेर। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ सैकड़ों गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अधिकांश घरों में इक्रो फे्रंडली गणपति की स्थापना की गई। जिनका विसर्जन घरों में ही की गई। वहीं कड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन शहर,कोलायत तथा आसपास स्थित नहर में किया गया। गणपति की प्रतिमाओं को विदा करने से पूर्व उनकी पूजा व आरती की गई। गणपति की प्रतिमाओं को विदा करने से पूर्व उनकी पूजा व आरती की गई। उसके बाद उन्हें अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देकर विसर्जित कर दिया गया। फिर आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया। जोशीवाड़ा में प्रेस फोटोग्राफर श्याम बिस्सा के मकान में गणेश प्रतिमा का विसर्जन आज घर पर ही किया गया है। तालाब की मिट्टी से ही घर पर बनाई गई इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का विशेष पूजन के बाद मंत्रोचार के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सरला देवी ,रेणु देवी,पूजा सहित परिवार के लोग उपस्थित थे। विसर्जन अवसर पर गणपति बप्पा मोरया रे बाबा मोरिया रे का उद्घोष किया गया।

https://youtu.be/jxlEr3pJHN0

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |