Gold Silver

विधायक पंवार का कांग्रेसजनों का स्वागत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर जोधपुर शहर विधायिका मनीषा पंवार का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पंवार को राज्य सरकार द्वारा स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति व महिला एवं बाल कल्याण संबंधी समिति में सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायिका का माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़,नगर निगम पार्षद शशिकला राठौड़,कांग्रेस बी ब्लॉक पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष सुमित कोचर,कांग्रेस बी ब्लॉक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा,यूथ कांग्रेस महासचिव लक्ष्मण गहलोत, पार्षद आजम अली कायमखानी,सोनिया गांधी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रमेश गहलोत,मनीष खान,योगेश गहलोत,रेल्वे यूनियन के अनिल व्यास, अनिल सुराणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। जोधपुर शहर विधायिका ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर जल्द की निर्णय लिए जाएंगे व पार्टी हित हो देखते हुए जमीनी कार्यकर्ताओं को इस बार ज्यादा मौका मिलेगा।

Join Whatsapp 26