Gold Silver

मौसम विभाग की चेतावनी प्रदेश मे हो सकती है बारिश

दिवाली आने के साथ ही मौसम में बदलाव का दौरा जारी है। सुबह शाम गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब उत्तर पश्चिमी हवाएं आने लगी है। इससे मौसम शुष्क होने और आसमान साफ रहने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो दिन और रात के तापमान में आने वाले दिनों में और ज्यादा गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के शेखावाटी अंचल में इस बार भी सर्दी ज्यादा पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की ओस की बूंदें भी दिखाई देने लगी है। मौसम शुष्क होने और आसमान साफ रहने लगा है। सोमवार के बाद हल्की बारिश का दौर भी देखने को मिल सकती है

बढ़ रही आमजन की परेशानी
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात का असर प्रदेश के मौसम में हावी रहेगा। वायुमंडल में नमी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आए दिन हो रहे मौसम का बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। अस्पताल और निजी क्लीनिकों पर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, जोड़ों के दर्द के मरीज रोज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्थमा से पीडि़त मरीजों की तकलीफ भी बढ़ गई है।

Join Whatsapp 26