बीकानेर में पारा 44 डिग्री से पार : लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल, दोपहर में सूनी नजर आई सड़कें - Khulasa Online बीकानेर में पारा 44 डिग्री से पार : लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल, दोपहर में सूनी नजर आई सड़कें - Khulasa Online

बीकानेर में पारा 44 डिग्री से पार : लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल, दोपहर में सूनी नजर आई सड़कें

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में गर्मी आग की तरह तप रही है। जिले में पारा 44.6 डिग्री रहा। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। चिलचिलाती धूप का असर शाम साढ़े छह बजे तक जारी रहा। दोपहर में चले लू के थपेड़ों ने लोगों को तपन वाली गर्मी का अहसास दिलाया। धूप के चलते दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आई। हालांकि रविवाद के मुकाबले में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक 23 मई से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में आंधी चलने की प्रबल संभावना बताई जा रही है। 25 से 28 मई को आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने से लोगों को प्रचण्ड गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है। तीन दिन से प्रचण्ड गर्मी के चलते छाछ, लस्सी, कोल्ड ड्रींक और आइसक्रीम के ग्राहक तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें अधिकतर ग्राहक छाछ और लस्सी के ज्यादा आ रहे हैं। गर्मी के चलते सुबह और  शाम के समय अधिक ग्राहक रहते हैं। दोपहर में गर्मी के चलते बाजार सूने रहते हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने जरूरी कार्यो को सुबह दस बजे तक निपटा रहे है। पीबीएम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि हीटवेव के चलते लोग लू की चपेट में आने से बचे। इसके लिए दोपहर के समय धूप में बिना कारण के घर से बाहर नहीं निकले। आवश्यकता होने पर सिर पर तोलियां या छाता का उपयोग करें। थोड़ी थोड़ी देर में ठंडा पानी पीए। भूखे पेट घर से किसी भी हालत में नहीं निकले। खाने में दही, छाछ और लस्सी का अधिक उपयोग करें।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26