पार्षदों के साथ महापौर ने वर्चुअल रैली में निभाई भागीदारी - Khulasa Online पार्षदों के साथ महापौर ने वर्चुअल रैली में निभाई भागीदारी - Khulasa Online

पार्षदों के साथ महापौर ने वर्चुअल रैली में निभाई भागीदारी

बीकानेर। विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल रैली अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीकानेर और जोधपुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से किया सम्बोधित और भरतीय जनता पार्टी की रीति नीति को लेकर कार्यकर्ताओ को किया मार्गदर्शित । बीकानेर में महापौर निवास पर कोरोना महामारी की विषमता को देखते पूर्ण सोशल डिस्टेंसिग के साथ वर्चुअल रैली में भाग लेने की व्यवस्था की गई जिसमें नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता गुमान सिंह राजपुरोहित , उप महापौर राजेंद्र पंवार, निगम के भाजपा पार्षद मुकेश पंवार, माणकलाल, संजय गुप्ता, वीरेंद्र करल , बजरंग , शेखर , मानमल सोनी , प्रमोद सिंह , दुलीचन्द , प्रदीप उपाध्याय, विकास सिहाग , सुमन छाजेड़ , विनोद धवल , राम दयाल पंचारिया , मुजाहिद हुसैन , दर्शना चावरिया के साथ अन्य पार्षदगण और भाजपा नेता महावीर सिंह चारण , मनोज सिंह , युवा भाजपा नेता अजय सिंह, विक्रम सिंह अशोक सिंह के साथ भाजपा के नेता , भाजपा के युवा कार्यकर्ता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्तों ने इस वर्चुअल रैली में भाग लिया। इस अवसर पर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने इस विशाल और सफल रैली के आयोजन पर बधाई देते कहा की विश्व की सबसे कार्यकर्ताओ वाली भारतीय जनता पार्टी और इस विशाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सम्बोधन से सभी कार्यकर्ताओ को प्रोत्साहन मिला है और दुगने जोश के साथ सभी कार्यकर्ता जन सेवा कार्यो में सक्रिय रहेंगे और महापौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया , केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल , गजेंद्र सिंह शेखावत , कैलाश चौधरी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया ।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26