ममता आज लूटा रही ममत्व, संभव ने किया असंभव को संभव - Khulasa Online ममता आज लूटा रही ममत्व, संभव ने किया असंभव को संभव - Khulasa Online

ममता आज लूटा रही ममत्व, संभव ने किया असंभव को संभव

ममता आज लूटा रही ममत्व, संभव ने किया असंभव को संभव ,असंभव को ‘संभव’ कर दिखाया डॉ. संतोष सुथार ने
बीकानेर। कहते हैं कि इस जहां के आगे भी एक जहां है जिसे भगवान का दरबार कहा जाता है। लेकिन धरती का भगवान चिकित्सक को कहा जाता है, जो असंभव को ‘संभव’ कर दिखाता है, लेकिन तभी जब उन पर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ विश्वास कर कहा और दिया गया मंत्र समय पर इस्तेमाल करते रहें। कुछ ऐसा ही चमत्कार एक बार फिर से डॉ. संतोष सुथार (संभव हॉस्पिटल) ने हताश और निराश मरीज को विश्वास में लेकर, उसका समय- समय पर उपचार कर ना केवल उसके विश्वास को दृढ़ किया अपितु असंभव मान हार चुकी ममता को ना केवल ममत्व का सुख प्रदान करने का कार्य किया, साथ ही अपने भरोसे को भी कायम रखा।

जानकारी के अनुसार ममता पत्नी भंवरराम निवासी मिठडिय़ा (जोधपुर) को शुगर की परेशानी थी। इसके चलते तीन बार गर्भ धारण करने के बाद भी ममत्व का सुख नसीब नहीं हो रहा था। दो बार तो ऐसा हुआ कि विभिन्न अस्पतालों में ईलाज करवाने और उपचार लेने के बाद भी ममता के साथ उनके परिजनों को भी हताशा और निराशा ने अपनी चपेट में ले लिया। हुआ यूं कि दो बार तो डिलीवरी (ऑपरेशन)के दौरान ही बच्चे मृत हो गए। चौथी बार जब ममता ने हिम्मत कर गर्भधारण किया, उसे फिर से वही चिंता सताने लगी। इस प्रकार पांच माह की गर्भावस्था में किसी की सलाह पर पहली बार वह और उनके पति भंवरलाल संभव अस्पताल पहुंचे। जहां काउन्सलिंग के बाद डॉ. संतोष सुथार ने ना केवल उन्हें हिम्मत बंधाई अपितु उन्हें शुगर रोग से उबारने के लिए पूर्ण सहयोग दिया। साथ ही चिकित्सा आरंभ कर अपनी निगरानी में लेकर उनका पूर्ण ख्याल रखा। और कहते हैं कि अंत भला तो सब भला,ममता के साथ भी ऐसा ही हुआ। डॉ. संतोष सुथार की सजगता और काउन्सलिंग के साथ नियमित उपचार के बाद ममता ने सुंदर और स्वस्थ बच्चे को आखिरकार जन्म दिया और आज भंवरलाल के घर किलकारियां गूंज रही है। बकौल डॉ. संतोष सुथार अगर आप स्वयं पर और कुशल चिकित्सक की सलाह पर चलते हैं तो यकीनन आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। जच्चा- बच्चा के स्वस्थ और कुशल होने पर भंवरलाल ने संभव हॉस्पिटल और डॉ. संतोष सुथार एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया है, जिनकी वजह से उनके सूने आंगन में आज किलकारियां गूंज रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26