चंद्र ग्रहण पर आठ राशियों पर पडेगा असर - Khulasa Online चंद्र ग्रहण पर आठ राशियों पर पडेगा असर - Khulasa Online

चंद्र ग्रहण पर आठ राशियों पर पडेगा असर

जयपुर। कार्तिक महीने की पूर्णिमा पर आज चंद्र ग्रहण लगेगा। जयपुर में शाम 5.37 बजे से ग्रहण लगेगा। 15 दिन बाद यह दूसरा ग्रहण लग रहा है। यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल राजस्थान समेत पूरे देश में रहेगा।

सूतक चंद्र ग्रहण लगने से करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, जो सुबह 6.45 से शुरू हो चुका है। यह शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। सभी 12 राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का बुरा और अच्छा दोनों तरह का असर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक 4 राशियों पर अच्छा और 8 राशियों पर ग्रहण का बुरा असर पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण होने से लूटपाट,चोरी और अग्निकांड की घटनाएं बढ़ेंगी। सर्दी के मौसम में रबी की फ़सलों में बीमारी का प्रकोप बढ़ेगा। राजनेताओं में खींचतान बढ़ेगी। ग्रहण के समय चन्द्र और राहु का सूर्य, बुद्ध, शुक्र, केतु से सम-सप्तक योग बनने से प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि हो सकती है। धातु (मेटल) और रस पदार्थों में तेजी आएगी। बीकानेर के देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन खुले रहेंगे। करणी माता मंदिर पर सुआ सूतक नहीं लगता है। सालाना ओरण परिक्रमा भी जारी रहेगी।

मंदिरों के पट बंद रहेंगे
सूतककाल के दौरान प्रदेश के ज्यादातर मंदिरों के पट बंद हैं। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर दौसा के पट भी बंद रहेंगे। महंत नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में भजन,कीर्तन और विशेष हवन किया जाएगा। सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में भी पट बंद रहेंगे। बुधवार को श्यामबाबा का श्रृंगार होगा।
इसलिए सुबह 4.30 से 5 बजे तक मंदिर पट बंद रहेंगे। शाम को दर्शन के लिए पट खुलेंगे। अजमेर के पुष्कर में ब्रह्माजी मंदिर में सुबह 3.15 बजे की मंगला आरती के बाद से सुबह 5.53 बजे मंदिर पट बंद कर दिए जाएंगे। शाम 6.19 बजे सूतक समाप्त होने पर ही शुद्धिकरण के बाद शाम 7.30 बजे पट खुलेंगे।

चंद्रग्रहण का ऐसा संयोग बहुत ही अशुभ, विनाशकारी योग बन रहा
ज्योतिष परिषद एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है।
ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे। ऐसे में भारत वर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है। इसके अलावा शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रही है।
चंद्र ग्रहण का ऐसा संयोग बहुत ही अशुभ माना जा रहा है। वहीं, शनि और मंगल के आमने-सामने होने की वजह से षडाष्टक योग, नीचराज भंग और प्रीति योग भी बन रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। चंद्र ग्रहण के समय मंगल और बृहस्पति जैसे प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के वक्री होने का मतलब उसकी उल्टी चाल से होता है।
सूतक काल सुबह 6.45 बजे से शुरू होगा
पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के अनुसार इसका सूतक काल सुबह 6:45 सूर्योदय के साथ ही शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक शुरू होने के बाद बच्चों, बुजुर्ग और बीमार लोगों को छोड़कर भोजन नहीं करना चाहिए। सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की मनाही है। यह चंद्र ग्रहण दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो शाम 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का मध्य शाम 4 बजकर 29 मिनट पर होगा।

राशियों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव

राशिग्रहण का प्रभावमिथुनआपके लिए चंद्र ग्रहण उन्नति वाला और लाभदायक रहेगा। नौकरी में तरक्की। काम-धंधे में प्रोग्रेस हो सकती है। शुभ फल मिलेंगे और करियर-कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है।कर्कजो काम करेंगे सफलता मिलेगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। घर-परिवार और बाहर सुख और वैभव मिलेगा। आपको मान-सम्मान मिलेगा।वृश्चिककार्य सिद्धि होगी। जो भी काम सोच-समझकर और मित्रों-परिवार की राय से करेंगे उसमें फायदा होगा। जमीन,मकान, वाहन और नई नौकरी मिलने के भी योग हैं। लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा।कुंभधन लाभ और सौभाग्य में वृद्धि के योग हैं। किसी से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। उधार दिया पैसा आने के योग हैं। भाग्य में बढ़ोतरी होगी।

8 राशियों पर ग्रहण का बुरा असर पड़ेगा

राशिग्रहण का प्रभावमेष-यह चंद्रग्रहण आपके लिए दुर्घटना और भय का कारण बन सकता है। ग्रहण अशुभ और हानि पहुंचाने वाला रहेगा। इसलिए वाहन चलाते समय, ऊंचाई पर और जोखिम भरे काम करते वक्त सतर्क रहें।वृषभ-धन हानि हो सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। फिर भी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। इसलिए चिन्ता या अवसाद में ना जाएं।सिंह-मानहानि हो सकती है। किसी चीज का डर सता सकता है। संयम रखें। कोई नया काम करने से टालें।कन्या-शारीरिक कष्ट सहने पड़ सकते हैं। शरीर में पुरानी बीमारी उभरकर सामने आ सकती है। चोट-फीट से बचकर रहें। दुर्घटना या लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। सावधानी रखें और संयमित बोलें।तुला-दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है। परिवार में परेशानियां आ सकती हैं। धन हानि होने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे से आदर और सम्मान से व्यवहार करें। आपस में कोई ठेस पहुंचाने वाली बात ना कहें। ईष्ट देव का ध्यान करें।धनु-
चिंता और पीड़ा का योग बन रहा है। आपको सेहत संबंधित कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। बिजनेस, परिवार, बच्चों की चिन्ता हो सकती है। किसी से धमकी मिल सकती है। गुस्सा नहीं करना है। अपने आराध्य का ध्यान करना है। दान-पुण्य का लाभ मिलेगा।
मकररोग और भय का योग है। मुकदमे में हार का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस थाने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ें, ऐसे काम कतई ना करें। सबसे अच्छा व्यवहार करें। खान-पान और हाईजीन का विशेष ध्यान रखें।मीन-आपका खर्चा बढ़ेगा,आर्थिक हानि हो सकती है। किसी अपात्र व्यक्ति को उधार ना दें। वरना बड़ा नुकसान होने की संभावना है। अभी निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। भूमि-भवन की खरीद को फिलहाल टालें।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26