![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/06/9-20.jpg)
पेट्रोल पंप पर लूट, कांच तोड़कर केबिन में घुसे बदमाश
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
अनूपगढ़। घड़साना मंडी की कुपली रोड पर स्थित रीको एरिया के पास एक पेट्रोल पंप पर लूट का मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 10.30 और 11 बजे के बीच सात-आठ व्यक्तियों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की और 20 हजार और एक मोबाइल लूट कर मौके से फरार हो गए। कर्मचारियों के द्वारा इसकी सूचना पेट्रोल पंप के मालिक कुलदीप भार्गव को दी। सूचना मिलने पर कुलदीप भार्गव मौके पहुंचा और इसकी सूचना घड़साना पुलिस में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी मगर अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। इस घटना में पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी को चोट भी लगी है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)