बीकानेर: देर रात बदला मौसम का मिजाज, जाने आज कैसा रहेगा मौसम - Khulasa Online बीकानेर: देर रात बदला मौसम का मिजाज, जाने आज कैसा रहेगा मौसम - Khulasa Online

बीकानेर: देर रात बदला मौसम का मिजाज, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर. अंचल में शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले मौसम थोड़ा गर्म रहा। अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ कर 38.4 एवं न्यूनतम दो डिग्री बढ़कर 25.8 दर्ज किया गया। इस दौरान दोपहर को गर्म हवा का भी असर दिखाई दिया। हालांकि उत्तरी दिशा से बादलों का आना जाना रहा। शाम को बादलों का जमावड़ा बढ़ गया और साढे छह बजे बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को तेज धूल भरी हवा चली। देर रात अंधड़ चला। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मौसम केन्द्र के अनुसार बीकानेर संभाग में चार व पांच जून को कहीं-कहीं आंधी बारिश की संभावना है। बीकानेर, जोधपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना। शेष भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रह सकता है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी का एहसास होने की प्रबल संभावना है। कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 6-7 जून को अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26