राज्य मंत्री पर किडनैप मामला दर्ज, अब कैबिनेट मंत्री पर लगा ये संगीन आरोप?

राज्य मंत्री पर किडनैप मामला दर्ज, अब कैबिनेट मंत्री पर लगा ये संगीन आरोप?

जयपुर।गहलोत सरकार में सरकार के ही एक राज्य मंत्री पर अपहरण का संगीन मामला दर्ज होने का मामला अभी गर्माया ही हुआ है, कि अब एक नए आपराधिक प्रकरण में कैबिनेट मंत्री भी फंसते नजऱ आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री और उनके रिश्तेदार पर एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में शामिल होने के आरोप लगे हैं।
मामला चित्तौडग़ढ़ के निम्बाहेड़ा से सामने आया है जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या मामले में कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना और उनके रिश्तेदार व उप प्रधान विक्रम आंजना के खिलाफ पुलिस ने परिवाद दर्ज किया है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है और इसमें नीमच के किसी अपराधी का हाथ हो सकता है। मंत्री एवं उप प्रधान के खिलाफ परिवाद दर्ज होने के बाद मृतक परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए और करीब चौबीस घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
दरअसल, निम्बाहेड़ा में गुरुवार शाम को उपकारागार के बाहर ही भाजपा कार्यकर्ता केसूंदा निवासी विकास उर्फ बंटी आंजना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शुक्रवार को भाजपा ने मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। इसके बाद पुलिस ने शाम को प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना व उनके भानजे व छोटीसादड़ी के उप प्रधान विक्रम आंजना के खिलाफ मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर परिवाद दर्ज कर जांच शुरू की।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |