
कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के भाजपा जॉइन करने के कयासम, दोनों चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना







कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के भाजपा जॉइन करने के कयासम, दोनों चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और छिंदवाड़ा कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हैं। इस बीच कमलनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। उनके प्रोग्राम में शुक्रवार को बदलाव हुआ। वे पहले छिंदवाड़ा से भोपाल आएंगे। यहां स्टेट हैंगर से विशेष विमान से दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कमलनाथ के आज सवा 3 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सांसद नकुलनाथ के बायो बदलने की अटकलें भी रहीं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं के सवाल पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को जबलपुर में कहा कि जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वे जा रहे हैं। कमलनाथ के भाजपा में जाने की उम्मीद ही नहीं करनी चाहिए।

