कल्याण सिंह नहीं रहे:89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस - Khulasa Online कल्याण सिंह नहीं रहे:89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस - Khulasa Online

कल्याण सिंह नहीं रहे:89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

कल्याण सिंह(बाबू जी) नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में SGPGI में आखिरी सांस ली। यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। 7 दिनों से वेंटीलेटर पर थे। 21 जून को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 4 जुलाई को उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है।

कल्याण सिंह यूपी में भाजपा के पहले सीएम थे। उन्होंने पहली बार सीएम बनने के बाद मंत्रिमंडल के सीधे अयोध्या में जाकर राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराए जाने के दौरान कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने की अनुमति नहीं दी थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26