महंगाई की मार: रसोई गैस के दाम फिर 25 रुपए बढ़े - Khulasa Online महंगाई की मार: रसोई गैस के दाम फिर 25 रुपए बढ़े - Khulasa Online

महंगाई की मार: रसोई गैस के दाम फिर 25 रुपए बढ़े

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने घरेलू रुक्कत्र सिलेंडर की कीमतों में इस महीने आज तीसरी बार बढ़ोतरी की है। जिसके बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रुक्कत्र सिलेंडर की कीमत 769 रुपए से बढक़र 794 रुपए हो गई है। बढ़े हुए दाम 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपए तक का इजाफा किया गया है।
फरवरी में तीसरी बार महंगा हुआ सिलेंडर
फरवरी महीने में 3 बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। सरकार ने 4 फरवरी को रुक्कत्र के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए थे। और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
1 दिसंबर से अब तक 200 रुपए महंगा हुआ
1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपए से बढक़र 644 रुपए हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रुपए बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपए वाला सिलेंडर 694 रुपए हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपए से बढक़र 719 रुपए हो गई है। 15 फरवरी को 719 रुपए से 769 रुपए हुई और 25 फरवरी को 25 रुपए दाम बढऩे से इसकी कीमत 769 रुपए से 794 रुपए पर आ गई।
दिसंबर में भी दो बार बढ़े थे दाम
जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रुक्कत्र की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, दिसंबर में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी। बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, हालांकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 191 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।
सरकार 12 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देती है
सरकार एक साल में प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। ग्राहक को हर सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कीमत चुकानी होती है। बाद में सब्सिडी का पैसा खाते में वापस आ जाता है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदना होता है।
तेल कंपनियां हर महीने रुक्कत्र सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इनमें बढ़ोतरी या कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और अमेरिकी डॉलर के एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26