भारत के बल्लेबाजों ने आज फिर न्यूजीलैंड को दिया भारी भरकम टारगेट,रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक - Khulasa Online भारत के बल्लेबाजों ने आज फिर न्यूजीलैंड को दिया भारी भरकम टारगेट,रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक - Khulasa Online

भारत के बल्लेबाजों ने आज फिर न्यूजीलैंड को दिया भारी भरकम टारगेट,रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक

इंदौर। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों की मदद से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 385/9 का स्कोर बनाया। गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए।
26 ओवर में भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 212 रन था। तभी रोहित आउट हुए। इसके कुछ देर बाद शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए। विराट कोहली (36), ईशान किशन (17) और सूर्यकुमार यादव (14) ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। हार्दिक और शार्दूल ठाकुर ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोडक़र भारत को फिर ट्रैक पर वापस लौटाया।
यह वनडे क्रिकेट में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 8 मार्च 2009 को क्राइस्टचर्च में बनाया था। तब भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन बनाए थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26