बीकानेर: तेजी से बढ़ रहे मामले, अप्रेल के पहले नौ दिनों में ही आ गए 58 पॉजिटिव - Khulasa Online बीकानेर: तेजी से बढ़ रहे मामले, अप्रेल के पहले नौ दिनों में ही आ गए 58 पॉजिटिव - Khulasa Online

बीकानेर: तेजी से बढ़ रहे मामले, अप्रेल के पहले नौ दिनों में ही आ गए 58 पॉजिटिव

बीकानेर। कोविड अब फिर से अपने पैर पसार रहा है। गुजरे चौबीस घंटे में 21 मरीजों में कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। हालांकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोई खतरा नहीं है। मौसम में आए बदलाव के कारण कोविड के मरीजों में इजाफा हो रहा है। मौसम स्थिर होते ही इससे राहत मिल सकती है। हालांकि, हालात को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सैंपलों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। जिन घरों में एक व्यक्ति भी पॉजिटिव आ रहा है, उसके घर के सभी सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। पॉजिटिव मरीजों के घरों तक दवा पहुंचाई जा रही है। पीबीएम अस्पताल में डी वार्ड को कोविड के लिए आरक्षित कर दिया है। इसमें फिलहाल दो मरीज भर्ती हैं। मार्च से ही कोविड मरीजों का आना जारी है। ताजा चरण में नवंबर में कोविड पॉजिटिव का पहला मरीज सामने आया था। इसके बाद दिसंबर से फरवरी तक कोई रोगी सामने नहीं आया था। मार्च में एक रोगी के आने के बाद निरंतर कोविड पॉजिटिव आ रहे हैं। अप्रेल के नौ दिनों में ही कोविड के 58 रोगी सामने आ चुके हैं।

  • ऐसे बढ़े रोगी
  • तिथि संख्या
  • 2 अप्रेल 1
  • 3 अप्रेल 1
  • 4 अप्रेल 5
  • 5 अप्रेल 5
  • 6 अप्रेल 9
  • 7 अप्रेल 11
  • 8 अप्रेल 5
  • 9 अप्रेल 21
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26