Gold Silver

छह आईएफएस के तबादले, दो मंत्रियों के विशिष्ट सहायक भी बदले

छह आईएफएस के तबादले, दो मंत्रियों के विशिष्ट सहायक भी बदले
जयपुर। राज्य सरकार ने रविवार को एक आदेश जारी कर भारतीय वन सेवा(आईएफएस) के 6 अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं 5 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा दो मंत्रियों के विशिष्ट सहायक भी बदले हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार आईएफएस पवन कुमार उपाध्याय को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक लगाया गया है। राजेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर, बीजो जॉय को वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर, संग्राम सिंह कटियार को उप वन सरंक्षक जयपुर विकास प्राधिकरण, देवेंद्र प्रताप जागावत को उप वन संरक्षक जयपुर उत्तर और कस्तूरी प्रशांत सूले को उपवन संरक्षक सिरोही के पद पर लगाया गया है। इसके अलावा आईएफएस अरिजीत बनर्जी, शिखा मेहरा, के.सी.ए. अरुण प्रसाद, राम करन खेरवा और सुनील को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Join Whatsapp 26