
नौकरी नहीं हुई पक्की, तो गुस्से में आकर अपने सिर मुंडवाए






खुलासा न्यूज,बीकानेर। नौकरी पक्की नहीं करवाने के विरोध में आन्दोलन कर रहे कृषि वैज्ञानिकों ने सरकार की ओर अपना ध्यान आकर्षित करने के लिये विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। इन वैज्ञानिकों ने विरोध स्वरूप अपने सिर मुंडवाएं। स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े आंदोलनकारी वैज्ञानिकों का कहना है कि इस कदम के बाद भी अगर सरकार हम पर ध्यान नहीं देती है तो विश्वविद्यालय को बंद करवा दिया जाएगा।
वैज्ञानिकों ने बताया कि उनकी नौकरी को 2 साल पूरे हो गए हैं। उन्हें नियुक्ति के समय ही बताया गया था कि दो साल में उनका प्रोविजन पीरियड खत्म हो जाएगा। वेतन लाभ व अन्य भत्ते मिलने शुरू हो जाएंगे। अब जब दो साल पूरे हो गए हैं तो विश्वविद्यालय इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।विरोध कर रहे रणवीर यादव बताते हैं कि उन्हें स्थायी नहीं करने तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो विश्वविद्यालय को बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विश्वविद्यालय कर्मचारियों को 7वां वेतन मान दे चुके हैं, लेकिन स्वामी केशवानन्द विश्वविद्यालय में अब तक यह लाभ नहीं मिला है।
आर्थिक स्थिति खराब है
दरअसल, इस विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति खराब है। कॉलेज में स्टूडेंट्स की संख्या बहुत कम है और उनकी फीस भी ज्यादा नहीं आती। वहीं सरकार की ओर से भी अधिक लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे में यहां कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद पेंशन तक नहीं मिल पाती।


