बाजौर के हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो होगा प्रदेशव्यापी आन्दोलन

बाजौर के हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो होगा प्रदेशव्यापी आन्दोलन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शाहजहांपुर बॉर्डर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भाजपा नेता प्रेमसिंह बाजौर के साथ हुए दुव्र्यवहार को लेकर बीकानेर में आक्रोश देखने को मिला है। इस घटना को लेकर श्रत्रिय महासभा व जिला भाजपा की ओर से अलग अलग प्रदर्शन कर रोष जताया गया। इसी कड़ी में राजपूत समाज के अग्रणीय संगठन क्षत्रिय महासभा ने सम्भागीय अध्यक्ष करणप्रतापसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा और दोषी समाजकंटकों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने की मांग रखी। कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के करण प्रताप सिंह सिसोदिया,ईश्वर सिंह चनाना, भंवर सिंह उद्धट, गिरधारी सिंह खीदासर,भगवान सिंह मेड़तिया,प्रमोद सिंह आसलसर,जुगल सिंह बेलासर,रणवीर सिंह नोखड़ा,विजय सिंह खारा, विक्रम सिंह बीका, कुंदन सिंह,महेंद्र सिंह बीका, जितेंद्र सिंह राजियासर, कुशाल सिंह सोढा,विशाल सिंह राजपुरा,नरेन्द्र सिंह पँवार, बजरंग सिंह बांगड्सर,चिंटू सिंह आसलसर मानवेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह मोकलसर, रविन्द्र सिंह कालीपाड़ी,रतन सिंह चिराना, रूपेंद्र सिंह,गिरिराज सिंह सांखू आदि मौजूद रहे। वहीं शहर भाजपा की ओर से भी रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। गंगाथियेटर से रैली के रूप में रवाना हुए भाजपाईयों ने कलक्टर परिसर का चक्कर लगाकर सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़,जस्सूसर गेट मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा,विजय आचार्य,मधुरिमा सिंह सहित अनेक जने शामिल रहे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |