
शेयर बाजार में भारी गिरावट; सेंसक्स 800 पॉइंट्स नीचे गिरा, निवेशकों को 3.5 लाख करोड़ का घाटा





दिल्ली। शेयर बाजार में आज भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (क्चस्श्व) का सेंसेक्स 800 पॉइंट्स गिरकर 55,050 पर कारोबार कर रहा है। निवेशकों को 3.5 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार को 250.07 लाख करोड़ रुपए था जो आज 246.50 लाख करोड़ रुपए है। सेंसेक्स 529 पाइंट्स नीचे 55,329 पर खुला था। पहले घंटे में इसने यही ऊपरी और 55,073 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से केवल 2 बढ़त में और बाकी 28 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |