होटल में खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने मारा छापा - Khulasa Online होटल में खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने मारा छापा - Khulasa Online

होटल में खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने मारा छापा

बीकानेर। जिले केरायसिंहनगर कस्बे के एक निजी होटल में चल रहे जुआघर पर पुलिस ने कार्रवाई की। होटल में पुलिस के छापे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं जुआरियों में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार कर उनसे 47 हजार रुपए जब्त किए।<श्च>थानाधिकारी किशन सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए आईपी होटल में जुआ खेलने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस की टीम बनाकर होटल में शाम करीब चार बजे छापा मारा। पुलिस को देखकर होटल में हडक़ंप मच गया तथा जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने सभी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि मौके पर चार जनों को धर दबोचा गया ।पुलिस के अनुसार वार्ड तीन निवासी मोहित पुत्र राजकुमार, राजेश पुत्र गोपीराम, नरैण पचीसिया पुत्र सुभाष चंद्र व अशोक पुत्र हरिसिंह को ताश के पत्तों पर दांव लगाते गिरफ्तार किया। उनसे 47 हजार रुपए बरामद हुए। थानाधिकारी ने बताया कि होटल में जुआघर संचालित होने की जानकारी लंबे समय से मिल रही थी, जिस पर पुलिस होटल में चल रही गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26