Gold Silver

9 नवंबर का राशिफल:तुला राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम होगी और मीन राशि के लोगों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष:  सुकून पाने के लिए कुछ समय मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। आध्यात्मिक स्थल पर भी शांति मिलेगी। अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों के सानिध्य में रहने से आपको भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगा रहेगा।

वृष : फायदेमंद संपर्क स्थापित होंगे और कई तरह की जानकारियां भी मिलेंगी। आज अपना पूरा ध्यान अपने काम तथा आर्थिक गतिविधियों में केंद्रित रखें। परिजनों से सलाह से किसी समस्या के समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन मिल सकता है।

मिथुन : पारिवारिक मामलों को लेकर परिजनों के साथ कुछ विचार विमर्श होंगे तथा समाधान भी मिलेंगे। किसी संबंधी के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। तथा किसी समस्या का भी समाधान निकलेगा। ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है।

कर्क : समय की गति आप के पक्ष में हैं। परंतु कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए गतिविधियों में सलीका रखना भी जरूरी है। थोड़ी सी सूझबूझ द्वारा ही आप सफल भी रहेंगे। घर की जिम्मेदारियां निभाएंगे तथा सामाजिक सक्रियता भी बनी रहेगी।

सिंह : परिवार जनों के साथ मिल बैठकर सलाह मशवरा करने से कई फैसले होंगे। और यह फैसले बहुत ही सकारात्मक भी रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही अस्वस्थता में आज कुछ सुधार महसूस होगा। और आप भरपूर एनर्जी महसूस करेंगे।

कन्या : सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। कोई भी गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। वित्तीय स्थिति में भी कुछ सुधार आएगा। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला :  कुछ बेहतरीन संभावनाएं सामने आएंगी। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। कुछ दिनों से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून और राहत पाने के लिए कुछ समय अध्यात्म और मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।

वृश्चिक: कुछ दिन से आप आत्म अवलोकन करने का जो प्रयास कर रहे हैं, उसके जल्दी ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संपर्क बना रहेगा। किसी मित्र द्वारा खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है।

धनु : नई योजनाएं बनाने तथा नए उपक्रम करने के लिए अनुकूल समय है। तथा भविष्य में भी इसके उचित परिणाम बने रहेंगे। इसलिए मौके को हाथ से जाने ना दें। असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी सदस्य की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी।

मकर : परिवार से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलेगा। सुकून पाने के लिए दिनचर्या में भी कुछ परिवर्तन लाएंगे। महिलाओं को अपनी योग्यता और कार्य क्षमता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। साथ ही व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

कुंभ : स्वास्थ्य में सुधार आने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते है जो कि उचित रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा।
नेगेटिव- अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य ना करें तथा दूसरों की जिम्मेदारियों को भी अपने ऊपर ना लें। अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी प्लान है तो किसी अनुभवी का योगदान भी लेना जरूरी है। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में पढ़ कर अपनी पढ़ाई के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
मीन:  ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल है। सोसाइटी अथवा सामाजिक संबंधी कोई सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। आपका आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी आपको आपके कार्यों में सफलता देगी। किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है।

Join Whatsapp 26