बीकानेर संभाग: रिटायर्ड प्रिंसिपल ने छोटे भाई का होंठ काटा, थैली में लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

बीकानेर संभाग: रिटायर्ड प्रिंसिपल ने छोटे भाई का होंठ काटा, थैली में लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

चूरू। झगड़े में बड़े ने छोटे भाई का होंठ दांतों से काटकर अलग कर दिया। होंठ कटने से छोटे भाई के मुंह से खून निकलने लगा। परिजनों ने उसका कटा होंठ थैली में डाला और लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 15 टांके लगाकर होंठ को वापस जोड़ा। मामला चूरू जिले की सीमा से सटे सीकर के रामगढ़ क्षेत्र का है। घायल रमेश कुमार निवासी खरींटा की ढाणी ने बताया कि उसका बड़ा भाई बनवारी रिटायर्ड प्रिंसिपल है। बनवारी लाल और उसकी पत्नी में काफी दिनों से अनबन चल रही है, इसलिए दोनों अलग-अलग रहते हैं। 2 दिन पहले बनवारी लाल की पत्नी का उसके पड़ोसी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर उसने 21 जुलाई को बड़े भाई बनवारी को कहा था कि अपनी पत्नी को थोड़ा समझाओ। इस बात से नाराज होकर उसने मारपीट शुरू कर दी और मेरे होंठ को चबाकर अलग कर दिया। रमेश कुमार ने बताया कि इस दौरान उसने शोर मचाया तो परिजनों ने उसको छुड़ाया और उसके होंठ को थैली में लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां ऑन कॉल ड्यूटी पर आए डॉ. मुकुल धाबाई ने उसके कटे हुए होंठ को टांके लगाकर वापस जोड़ दिया। प्लास्टिक सर्जन डॉ. मुकुल धाबाई ने बताया कि घायल रमेश कुमार का होंठ 30% से ज्यादा कटा हुआ था। देर रात डेढ़ घंटे की प्लास्टिक सर्जरी के बाद उसके होंठ को वापस रिपेयर किया गया। अभी अस्पताल में भर्ती है। ऊपर वाला होंठ कट कर अलग हो गया था। अब हालत सही है। अब डीबी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के ऑपरेशन होने लगे हैं, इसलिए जयपुर और बीकानेर जाने की जरूरत बहुत कम पड़ती है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |