चूरू में झमाझम बारिश, लेबर रूम में भरा पानी, बीकानेर में मानसून रूठा, विभाग ने कहा- सितंबर तक है सीजन - Khulasa Online चूरू में झमाझम बारिश, लेबर रूम में भरा पानी, बीकानेर में मानसून रूठा, विभाग ने कहा- सितंबर तक है सीजन - Khulasa Online

चूरू में झमाझम बारिश, लेबर रूम में भरा पानी, बीकानेर में मानसून रूठा, विभाग ने कहा- सितंबर तक है सीजन

खुलासा न्यूज, बीकानेर। चूरू में झमाझम बारिश होने से चिकित्सालय के लेबर रूम तक बरसाती पानी जा पहुंचा। लेबर रूम पानी से भर जाने से चिकित्सकर्मी काफी परेशान है। वहीं बीकानेर में बारिश का इंतजार है। मानसून रूठा हुआ है। शहर में बादलों की मनमानी है, आधे शहर को भिगोया और आधे शहर को सूखा ही छोड़ दिया। वहीं कोडमदेसर, डाईया व नाल में भी बूंदाबांदी के समाचार मिले है।
मिली जानकारी के अनुसार चूरू के राजलदेसर में पहली बारिश सेनगर पालिका प्रशासन की पोल खुल गई। बारिश के बाद सीएचसी में पानी घुस गया। अनेक इलाकों में बरसाती पानी भर गया।

पिछले 50 दिनों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर में तापमान सबसे ज्यादा रहा लेकिन बारिश सबसे कम हुई। पिछले पचास दिन में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहने वाला श्रीगंगानगर इकलौता जिला है। वहां सबसे कम 61 MM बारिश हुई। प्रतापगढ़ पर बादलों की कृपा ज्यादा बरसी, यहां 207.8 MM बारिश हुई। राज्य के कुल 29 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मानसून के रूठने से सूखा पड़ा हुआ है। किसान बारिश के इंतजार में बोवनी नहीं कर रहे हैं।

समय से पहले पहुंचे मानसून ने राजस्थान में एक ही जगह कई दिन गुजार दिए लेकिन बरसे नहीं। यही कारण रहा कि पूरे राजस्थान में ही बारिश कम हुई है। आमतौर पर प्रदेश में 20 जुलाई तक144.8 MM बारिश हो जाती है लेकिन इस बार 108.4 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 25 प्रतिशत MM कम है। पश्चिमी राजस्थान हो या फिर पूर्वी राजस्थान, हर तरफ बारिश उम्मीद से कम होने का सीधा नुकसान किसान को हुआ है। पूर्वी राजस्थान में जुलाई के तीसरे सप्ताह तक 198.4 MM बारिश हो जाती है लेकिन इस बार यहां 125.1 MM बारिश हुई है। जो सामान्य से 37 प्रतिशत कम है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश उम्मीद से कम है। यहां अब तक 95.2 MM बारिश हुई है जबकि आमतौर पर इन दिनों में 102.2 MM बारिश होती है। यहां सामान्य से सात प्रतिशत कम बारिश हुई है।मौसम विभाग के हिमांशु शर्मा का कहना है कि अभी सितंबर तक मानसून सीजन है। ऐसे में उम्मीद है कि बारिश का एक दौर आएगा। खासकर पूर्वी राजस्थान में बारिश की पूरी संभावना है। जयपुर सहित पूरे पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश आने वाले कुछ दिनों होगी।

उधर, तापमान में कोई ज्यादा राहत नहीं मिल पाई है। गुरुवार दोपहर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश दर्ज हुई है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं रही। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से पारा 40 डिग्री से ऊपर जा रहा था।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26