गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फलौदी देश का सबसे गर्म शहरख् तापमान 51 डिग्री पहुंचा - Khulasa Online

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फलौदी देश का सबसे गर्म शहरख् तापमान 51 डिग्री पहुंचा

नई दिल्ली। आज नौतपा का तीसरा दिन है। बीते 2 दिन में राजस्थान के फलोदी में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। नौतपा के पहले दिन यह तापमान 50डिग्री, जबकि दूसरे दिन 51डिग्री्र रहा। जम्मू में भी तापमान 42डिग्री और हिमाचल के ऊना में 44.4डिग्री्र तक पहुंच गया।
सोमवार को जैसलमेर में भारत-पा​क सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान की लू से मौत हो गई। अजमेर के केकड़ी में भी 80 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में 4 दिन में गर्मी से मरने वालों संख्या 27 हो चुकी है। बिहार में भी नागालैंड के जवान की हीट स्ट्रोक से मौत हुई है।
रविवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 37 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी शनिवार को देश में सिर्फ 17 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26