सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारी 15 फरवरी तक रहेगा वर्क फ्राम होम, कार्मिक मंत्रालय का आदेश जारी - Khulasa Online सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारी 15 फरवरी तक रहेगा वर्क फ्राम होम, कार्मिक मंत्रालय का आदेश जारी - Khulasa Online

सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारी 15 फरवरी तक रहेगा वर्क फ्राम होम, कार्मिक मंत्रालय का आदेश जारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को अपने 50 फीसद कर्मचारियों के लिए वर्क फ्राम होम व्यवस्था की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ाने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत अवर सचिव स्तर से नीचे के 50 फीसद कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट है। वहीं दिव्यांग कर्मी और गर्भवती महिला कर्मियों को दफ्तर आने से छूट प्रदान की गई है। यह आदेश कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।
जारी किए गए आदेश में कहा गया कि केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग समय-सारणी के हिसाब से कार्यालय आना होगा ताकि दफ्तरों में अधिक संख्या में लोग नहीं एकत्रित हों। केंद्र सरकार के अधिकारियों व स्टाफ के लिए 9बजे से 5.30 बजे और 10 बजे से 6.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है।इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने 3 जनवरी को आदेश जारी कर अवर सचिव स्तर से नीचे के अपने 50 फीसद कर्मचारियों को 31 जनवरी तक घर से काम करने की अनुमति दी थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26