अच्छे संस्कार का जन्म बचपन से ही होना चाहिए:नेमीचंद - Khulasa Online अच्छे संस्कार का जन्म बचपन से ही होना चाहिए:नेमीचंद - Khulasa Online

अच्छे संस्कार का जन्म बचपन से ही होना चाहिए:नेमीचंद

खुलासा न्यूज बीकानेर। श्री पुष्टिकर पुरोहित भादाणी पंचायत ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को भादाणी तलाई परिसर गोपेश्वर में वेद पाठशाला का शुभरंभा हुआ।जिसका उद्घाटन पं. जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) जर्नादन कल्ला ने किया। इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना व वंदना की गई। उद्घाटना कार्यक्रम में बोलते हुए पूजारी बाबा ने कहा कि कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान का भी विकास हो। बच्चों को अच्छे संस्कार डालकर एक अच्छे नागरिक बनाने में हम सभी अपना योगदान दे सकते हैं। पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जर्नादन कल्ला ने कहा भादाणी समाज नेएक आध्यत्मिक सोच रखते हुए जो पाठशाला खोली है वह एक सराहनीय कार्य है आज धर्म भ्रम का विषय बन गया है। हमारा युवा भटकाव की राह परहै। युवाओं में नैतिक शिक्षा का अभाव हो गया है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग हमारे देश का आधार और राष्ट्र के प्रगति में इनका योगदान बेहद जरूरी है।इसअवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक नेमीचंद भादाणी ने कहा कि अच्छे संस्कार का जन्म बचपन से ही होना चाहिए। इसी उद्देश्य के लिए वैदिक पाठशाला की स्थापना की जिससे बच्चों में वैदिक संस्कृति का विकास हो और और श्रेष्ठ समाज का निर्माण हो सके। आज आवश्यकता है बच्चों को सच्चे धर्म के बारेमें बताने की। युवाओं को सही दिशा की ओर मोडऩा बहुत जरूरी है ताकि उनके अंदर विचार शक्ति विकसित हो। जिससे वो सत्य और असत्य के बारे में जान सके।वैद्य गिरधर लाल भादाणी ने कहा कि वैदिक संस्कृति में गायत्री मंत्र है। श्रेष्ठ और निर्मल बुद्धि के साथ गायत्री मंत्र का जाप जरूरी है। ट्रस्ट केअध्यक्ष प्रदीप कुमार भादाणी उर्फ डॉलर ने कहा कि समाज के युवा वर्ग ने जिस जोश के साथ काम कर रहे है उससे आने वाले समय में समाज में विकास की गंगा बहेगी जिसमें पूरे समाज का साथ होना आवश्यक है। समाज का एक सपना था कि एक वेद पाठशाला पाठशाल होनी चाहिए जहां बच्चों कोवैदिक ज्ञान प्राप्त हो सके उस सपने को पूरा करते हुए आज इसका विधिवत शुभारंभ हुआ है। इस मौके मंत्री एड.पवन कुमार भादाणी, संगठन मंत्री बलदेव भादाणी, उपाध्यक्ष एड. शिव प्रकाश भादाणी, पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल भादाणी, पूर्व संगठन मंत्री भैरुरतन भादाणी, पूर्व अध्यक्ष भीम महाराज, पूर्व मंत्री गोपाल भादाणी, कांग्रेस नेता अरुण व्यास, किशन ओझा, लक्ष्मीनारायण भादाणी, एड. ओमप्रकाश भादाणी, एड. विष्णु प्रकाश भादाणी, पं. सत्यनारायण भादाणी,पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अमरनाथ भादाणी व पूर्व अध्यक्ष रमेश भादाणी, ललित भादाणी, मनोज भादाणी गोपेश्वर बस्ती, एड. महेन्द्र जैन, नारायणा भादाणी, जुगल किशोर भादाणी, क्रागेस नेता विजय प्रकाश भादाणी, दीपक भादाणी, भैरु भादाणी, तरुण भादाणी, रिषी भादाणी, सुशील भादाणी, रााम भादाणी मुक्त तेलंग अध्यापिका, शांतिलाल भादाणी, शिव कुमार भादाणी, कमल कल्ला, देवेन्द्र बिस्सा, विकास, नीतिन भादाणी, लाला, गिरिराज भादाणी, लालचंद भादाणी, पंडित गोपाल भादाणी, गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण व जगदीश, नवरतन भादाणी सहित समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26