लिव इन रिलेशन में रहने पर मिल रही धमकी, प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार - Khulasa Online लिव इन रिलेशन में रहने पर मिल रही धमकी, प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार - Khulasa Online

लिव इन रिलेशन में रहने पर मिल रही धमकी, प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

खुलासा न्यूज। सीकर जिले के सांझासर गांव की महिला ने चूरू के बूंटीया गांव के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। महिला और उसके पार्टनर ने जब इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिजनों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दोनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी गाजसर गांव में हुई थी। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। जिससे वह शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। करीब 8 साल पहले उसकी मुलाकात रतनगढ़ तहसील के कादिया गांव निवासी किशोर (25) से हुई थी। किशोर बूंटीया गांव में खेती बाड़ी का काम करता है। महिला ने बताया कि पति की मारपीट से परेशान होकर उसने 15 फरवरी को अपने पति का घर छोड़ दिया और बूंटीया गांव में आकर किशोर के साथ रहने लगी। उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के किशोर के साथ रह रही है। अब उसका पति और मामा का लड़का दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए दोनों सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे हैं। महिला ने बताया कि वह बिना किसी दबाव के किशोर के साथ रहना चाहती है, लेकिन परिजन दोनों को लगातार परेशान कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26