
गहलोत ने डूडी को कमजोर बनाने के लिए चला दांव! , मची हलचल






खुलासा न्यूज, बीकानेर। डेढ साल बाद विधानसभा चुनाव है। इस चुनाव से पहले रामेश्वर डूडी को एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के दबाव में सीएम गहलोत ने डूडी को यह प्रतिष्ठा दी। वहीं आज सीएम गहलोत ने विधानसभा में बजट पर चर्चा पर नोखा के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम ने विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की सभी मांगों को पूरा कर दिया। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि सीएम गहलोत विधायक बिहारी बिश्नोई को मजबूत करने के लिए यह मांगे मानी है। इसके साथ यह भी माना जा रहा है कि कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी को कमजोर बनाने के लिए सीएम गहलोत ने यह दांव चला है। विधायक बिश्नोई की मांगे पूरी करने पर अब राजनीति में हलचल सी मची हुई है। अब आने वाला समय ही बताएगा कि सीएम गहलोत का यह दांव कितना सफल होता है ?


