डीलरशिप दिलाने के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी, दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज - Khulasa Online डीलरशिप दिलाने के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी, दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज - Khulasa Online

डीलरशिप दिलाने के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी, दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज

खुलासा न्यूज। हनुमानगढ़ में कंपनी में डीलरशिप दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने एक युवक के साथ 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। कंपनी के प्रतिनिधि बनकर आए लोगों ने न तो अमानत राशि वापस लौटाई और न ही डीलर शिप दी। ठगी का शिकार हुए शख्स ने जंक्शन पुलिस थाना में दो नामजद और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह है मामला

अनुराग बिस्सु (36) पुत्र हसंराज जाट निवासी 24 एलएलडब्ल्यू पक्कासारणा सदर थाना हनुमानगढ़ ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि उसकी कलेक्ट्रेट के सामने बीबी क्लिक नाम से दुकान संचालित थी। 2021 में ब्रांड स्टार बीएसएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि विश्वदीप सरकार, इपशिता चौधरी और अन्य उसकी दुकान पर आए और कहा कि वे उनको अपनी कंपनी की डीलरशिप देना चाहते हैं। उनकी कंपनी मेटल बॉडी के इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाकर डीलर के जरिए बाजार में बेचती है। कंपनी डीलर को अच्छा कमीशन देती है। इन लोगों ने कैटलॉग के जरिए विभिन्न प्रकार के मॉडल दिखाए। उसने इन लोगों पर विश्वास करते हुए डीलरशिप लेने के लिए सहमति जताई। डीलरशिप के लिए इन लोगों ने स्टाम्प पेपर पर एग्रीमेंट लिखवाया और नोटेरी करवाकर कंपनी के हेड ऑफिस भिजवा दिया। इन लोगों ने उसको 3 राज्यों की डीलर शिप देने का आश्वासन दिया और सिक्योरिटी पेटे अलग-अलग समय में उसकी फर्म के बैंक खाता से 10 लाख 65 हजार रुपए अपनी कंपनी के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा 3 लाख 35 हजार रुपए नकदी भी ले लिए। इपशिता ने कहा कि कंपनी में रुपए जमा होने के बाद रसीद दे दी जाएगी।

 

अनुराग ने बताया कि कुछ दिन बाद कंपनी के प्रतिनिधि विश्वदीप सरकार और इपशिता चौधरी उसके पास आए और कहा कि वह डिस्ट्रीब्यूटर पॉलिसी के तहत अपने नीचे सब डिस्ट्रीब्यूटर बनाकर उनका विवरण, एग्रीमेंट और सिक्योरिटी राशि उनकी कंपनी में जमा करवाए। उसने राधेश्याम प्रोपराइटर्स फर्म, जेएस ब्रदर्स गोलूवाला और विकास प्रोपराइटर्स फर्म केएस क्लिक पीलीबंगा को सब-डिस्ट्रीब्यूटर बनाकर उनकी एलओआई बनाकर कंपनी के माध्यम से भिजवा दिया। फर्म जेएस ब्रदर्स गोलूवाला की सिक्योरिटी राशि 2 लाख रुपए और फर्म केएस क्लिक पीलीबंगा की सिक्योरिटी राशि 2 लाख रुपए कंपनी में जमा करवा दी। इस प्रकार उसने कुल 18 लाख रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि वह अपना ऑफिस तैयार करवा लें। जल्द ही उनको डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त कर देंगे। उसने 6 लाख रुपए खर्च कर अपना ऑफिस तैयार करवाया।

 

पीडि़त ने बताया कि कुछ महीने बीतने के बाद उसने फोन पर कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क किया तो वे टाल-मटोल करने लगे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने खुद हेड ऑफिस जाकर बात भी की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। न ही कंपनी की डीलरशिप दी। तब उसने अपनी अमानत राशि और ऑफिस पर खर्च हुए रुपयों की मांग की तो कहा कि उन्होंने उससे ठगी की है। अनुराग के अनुसार इन लोगों ने उसके साथ कुल 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई रोहताश कुमार को सौंपी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26