पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने किया कांग्रेस मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन - Khulasa Online पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने किया कांग्रेस मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन - Khulasa Online

पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने किया कांग्रेस मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल के मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन आज पब्लिक पार्क स्थित विश्नोई धर्मशाला में हुआ। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन पंडित महेश जोशी उर्फ (चिया महराज) के विधिवत मंत्रोचार के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता डॉ बुलाकीदास कल्ला ने कहा की वर्तमान हालात को देखते हुए अति आवश्यक है की हम सभी अपने अपने अहम को छोड़ते पार्टी को मजबूती से भारी मतों से विजय बनाएं क्योंकि जो देश के हालात बन रहे है, इसको देखते हुए लगता है की केंद्रीय भाजपा नेतृत्व लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है लेकिन हमे कांग्रेस को जिताते हुए लोकतंत्र को बचाने में भूमिका अदा करनी है । कल्ला ने कार्यकर्ताओं को कहा की भारत देश में 2024 के आम चुनाव में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और हमे बीकानेर का प्रतिनिधित्व केंद्र की इंडिया गठबंधन की सरकार में भेजना है।

वहीं, लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने कहा की यह चुनाव मेरा नहीं आप सभी का है जनता का है मैंने हमेशा सेवा को अपना ध्येय बनाया है और आपको विश्वास दिलाता हूं की भाजपा कैसा भी माहौल मेरे खिलाफ बना दें, जितना चाहे दबाने को कोशिश कर ले लेकिन आप लोगों के लिए संघर्ष करने में लोकतंत्र को बचाने के लिए बीकानेर के विकास के लिए गोविंदराम पीछे नहीं हटेगा।
शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की सविधान को नकारने वाले भाजपाई इस देश को तोडऩा चाहते है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी शहर जिला कांग्रेस कमेटी हर वार्ड हर गली में मतदाताओं के बीच जाएगी। देहात जिला अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने कहा की बीकानेर जिले की प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रभारी बनाए जाएंगे जो चुनाव तक अपने अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे। उद्धघाटन अवसर पर पूर्व मंत्री महेद्र गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, शिवलाल गोदारा, सरिता चौहान, रामनिवास कूकना, पीसीसी सदस्य विक्रम स्वामी, सुषमा बारूपाल,साजिद सुलेमानी, नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, शशिकला राठौड़, पुनीत ढाल, अरविंद मिढ़ा, मुकेश राजस्थानी, पाबूराम नायक, जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, बीकानेर कांग्रेस पार्षद, आईटी सेल, सरपंच, पंच, पूर्व पार्षद पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26