रेल यात्रियों के अच्छी खबर : इस रेलगाड़ी का हुआ विस्तार,अब पहुंचेगी लालगढ़ स्टेशन तक - Khulasa Online रेल यात्रियों के अच्छी खबर : इस रेलगाड़ी का हुआ विस्तार,अब पहुंचेगी लालगढ़ स्टेशन तक - Khulasa Online

रेल यात्रियों के अच्छी खबर : इस रेलगाड़ी का हुआ विस्तार,अब पहुंचेगी लालगढ़ स्टेशन तक

खुलासा न्यूज, बीकानेर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-बीकानेर-प्रयागराज रेलसेवाओं का लालगढ तक विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार- गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-बीकानेर (वाया फतेहपुर शेखावाटी-चूरू) सप्ताह में 4 दिन रेलसेवा 27.04.2024 से बीकानेर स्टेशन पर 19.50 बजे आगमन व 20.10 बजे प्रस्थान कर 20.25 बजे लालगढ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज (वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी) सप्ताह में 4 दिन रेलसेवा दिनांक 30.04.2024 से लालगढ़ स्टेशन से 07.35 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर 07.50 बजे आगमन व 08.10 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 20403, प्रयागराज-बीकानेर (वाया लोहारू-चूरू) सप्ताह में 3 दिन रेलसेवा दिनांक 28.04.2024 से बीकानेर स्टेशन पर 22.10 बजे आगमन व 22.20 बजे प्रस्थान कर 22.35 बजे लालगढ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20404, लालगढ-प्रयागराज (वाया चूरू-लोहारू) सप्ताह में 3 दिन रेलसेवा दिनांक 29.04.2024 से लालगढ़ स्टेशन से 04.50 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर 05.00 बजे आगमन व 05.10 बजे प्रस्थान करेगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26