महिला के साथ किया जबरन दुष्कर्म,हाथ पकड़ कर मांगे नम्बर

महिला के साथ किया जबरन दुष्कर्म,हाथ पकड़ कर मांगे नम्बर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। महिला से जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने जामसर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करत है। इसी दौरान एक दिन वह अपने घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर की छत पर आ गया और उसे उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अनुसार आरोपी ने उसे बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने बतााया कि इसके बाद एक दिन रात के समय में वह जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और नम्बर मांगे। आरोपी ने उसके साथ बात करने का दबाव भी बनाया। पीडि़ता ने बताया कि 27 अक्टूबर को आरोपी ने बच्चों के साथ मेरे के लिए मोबाइल भेजने का भी प्रयास किया। जिसके बाद बच्चों और पीडि़ता ने पूरी जानकारी अपने पति को दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |