अस्पताल के गेट पर मिला शव,मचा हड़कंप,शिनाख्त के प्रयास जारी - Khulasa Online अस्पताल के गेट पर मिला शव,मचा हड़कंप,शिनाख्त के प्रयास जारी - Khulasa Online

अस्पताल के गेट पर मिला शव,मचा हड़कंप,शिनाख्त के प्रयास जारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सरकारी अस्पताल के गेट पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना श्रीगंगानगर के सादुलशहर के सरकारी अस्पताल के गेट के आगे की है। जहां पर शनिवार सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया।
भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात से शव पड़ा था। हॉस्पिटल के आस-पास के लोगों ने शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हॉस्पिटल के आस-पास ठेला लगाने वालों और लोगों से भी पूछताछ कर मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आस-पास के थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26