शादी में फायरिंग करना पड़ा भारी, दूल्हा पहुंचा अस्पताल - Khulasa Online शादी में फायरिंग करना पड़ा भारी, दूल्हा पहुंचा अस्पताल - Khulasa Online

शादी में फायरिंग करना पड़ा भारी, दूल्हा पहुंचा अस्पताल

सीकर. जिले के नेछवा थाना इलाके के किरडोली बड़ी गांव में देर रात को एक शादी समारोह में फ ायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 2 जने घायल हो गए। घायलों में एक दूल्हा भी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किरडोली बड़ी गांव के रहने वाले संग्राम सिंह की शादी से पहले समारोह में डांस प्रोग्राम था। इसी दौरान संग्राम सिंह के कई दोस्त भी आए हुए थे। शादी समारोह के दौरान वहां फ ायरिंग की गई, जिसमें जोधपुर का रहने वाला सुरेश कुमार और दूल्हा संग्राम व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायल अवस्था में सुरेश कुमार को कुचामन लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं संग्राम सिंह और एक अन्य घायल का इलाज किया जा रहा है। सुरेश कुमार का शव कुचामन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। आज दूल्हे संग्राम सिंह की शादी होनी थी, फि लहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26